अमरजीत सिंह
अयोध्या । पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के मौजूदगी मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।और मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर झांकियां भी सजाई थी। मिल्कीपुर प्रतिनिधि क्षेत्र के बाजारों व ग्रामीण क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर झांकियां सजाई गई रात 12:00 बजे भगवान का जन्म होने पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया महिलाएं सोहर और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया क्षेत्र के बारुण बाजार हनुमान मंदिर पर जन्माष्टमी पर झांकी सजाई गई बाजार वासियों हरिओम कौशल अखिलेश कौशल रामजी गुप्ता व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम किया गया |
वही कुचेरा बाजार इनायत नगर थाने के सामने हनुमान मंदिर पर, अलीपुर खजुरी, तरौलीवाजार, मिल्कीपुर , कुमारगंज, हरण टीम गंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई मंदिरों व बाजारों में तथा क्षेत्रों में पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद रही । शांतिपूर्ण ढंग से जन्माष्टमी पर्व गंगा जमुनी तहजीब से मनाया गया प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न पर्व पर जनता की सराहना की है ।बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कई साल बाद थानों में जन्माष्टमी की लोटी रौनक, धार्मिक कार्यक्रमो व भोजो का चला दौर। बीकापुर कोतवाली परिसर भक्ति रस में डूबा रहा। जन्माष्टमी को कोतवाली में भव्य सजावट और परिसर में स्थित मंदिर में मनोरम झांकी सजाई गई थी।
क्षेत्र के निवासी और आकाशवाणी के भजन गायक राजेश श्रीवास्तव और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए पारंपरिक गीतों, भजन कीर्तन, कजरी और सोहर पर कोतवाली प्रभारी, उपनिरीक्षक, पुलिस कर्मी और श्रद्धालु देर रात तक बरसात के दौरान भी झूमते रहे । सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक रौनाही थाना प्रभारी दीपेन्द्र सिह की अगुवाई क्षेत्राधिकारी सदर वीरेन्द्र विक्रम एसडीएम सोहावल विपिन कुमार सिंह की मौजूदगी मे कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का कार्यक्रम शुरू हुआ।
थाना प्रांगण मे लगभग एक दशक बाद हुए कार्यक्रम मे संगीत मय छटा बेमिसाल सजावट अधिकारियों पत्रकारों के साथ स्थानीय समाजसेवियो बाजार वासियों के लिए अनुपम मनोहारी बना रही है।एक ओर कानून व्यवस्था मे सख्ती भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों का अनुसरण कर ड्यूटी निभाते हुए न्याय दिलाने अन्यायी दुष्टों(कल युगी अपराधियों) को गन्तव्य स्थल तक पहुँचाने की राह पर चलने वाली पुलिस द्वारा किया जाने वाला कार्यक्रम सभी मे चर्चा का विषय बना हुआ है।इस मौके पर पत्रकार अरूण पान्डे अशोक मिश्रा राजेन्द्र तिवारी (राजन)देवी प्रसाद वर्मा राम कल्प पान्डेय उदय नरायण तिवारी शिव कुमार पान्डे शंशाक सिंह सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता किसान मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बल्ले सरोज जायसवाल सहित स्थानीय बाजार वासी मनोहारी कार्यक्रम का आनन्द लेने के लिए मौजूद है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ