Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर होगा शिविर का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ जैसे वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन के पात्र व्यक्तियो को आच्छादित किये जाने के उद्देश्य से प्रत्येक विकास खण्ड में शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविर में,  योजनाओ से वांचित व्यक्तियो से आवेदन भरवाकर लांभावित कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी। 

                   जिला सूचना कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विकास खण्ड बलरामपुर में 28 अगस्त को, विकास खण्ड परिसर में 30 अगस्त को, हरैया सतद्यरवा में विकास खण्ड परिसर में 4 सितम्बर को, तुलसीपुर में विकास खण्ड परिसर में 6 सितम्बर को, गैसडी विकास खण्ड परिसर में 8 सितम्बर को, पचपेडवा विकास खण्ड परिसर में12 सितम्बर को, उतरौला विकास खण्ड परिसर में 14 सितम्बर को, रेहरा बाजार विकास खण्ड परिसर में16 सितम्बर को, गैण्डास बुर्जुग विकास खण्ड परिसर में तथा 18 सितम्बर को  श्रीदत्तगंज विकास खण्ड परिसर में शिविर का आयोजन किया जायेगा।  
                 
 जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी व समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि शिविर के आयोजन की तिथि को संम्बन्धित लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, ग्राम विकास अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे ताकि मौके पर ही आवेदक की आयु व आय प्रमाणित किया जा सके। शिविर के आयोजन के समय शिविर कम्प्यूटर व आपरेटर आवश्य हो व आवेदक का फार्म तुरन्त आनलाइन भर दिया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियो को शिविर के आयोजन के बारे में जनसमान्य को सूचित करने व प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। जिससे की अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे