Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस ने जारी की चेतावनी बच्चा चोर के नाम पर अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल


अखिलेश्वर तिवारी
लोगों को किया गया सावधान किसी भी प्रकार की सूचना पर नंबर पर करें सूचित
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा जनहित में चेतावनी जारी किया गया है कि बच्चा चोर के नाम पर किसी भी प्रकार की अफवाह ना तो फैलाएं और ना ही किसी अफवाह पर विश्वास करें । यदि किसी प्रकार कोई सूचना किसी भी माध्यम से मिलती है तो उसकी जानकारी तुरंत डायल हंड्रेड पर दें । पुलिस द्वारा आगाह किया गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति या समूह कानून को हाथ में लेगा या अफवाह फैलाएगा तो उसके विरुद्ध  मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेजा जाएगा । सोशल मीडिया हो या फिर भ्रामक प्रचार अथवा दुष्प्रचार करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी ।

                पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि प्रदेश के कुछ जनपदों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसमें किसी अजनबी या किसी निर्दोष आदमी को बच्चा-चोर मान बैठने की बड़ी-भारी ग़लती करते हुए कुछ लोगों ने उसे पीट-पीट कर घायल कर दिया। बाद में जब पुलिस आई तो उसे मजबूर होकर पूरी की पूरी भीड़ के ख़िलाफ़ भारतीय दंड विधान की गंभीर धाराओं में मुकदमा  लिखना पड़ा। इसके बाद कई-कई लोगों को अपनी आज़ादी खोकर, सलाखों के पीछे पछताने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

 इसीलिए आप सभी से यही अपील  की जा रही है कि कभी भी क़ानून को अपने हाथ में ना लें; वरना बाद में, आप और आप के परिवार को ही पछताना पड़ेगा । घटना हो जाने के बाद कोई भी मदद करने के लिए आपके साथ खड़ा नहीं होगा। आपके परिवार की हँसी-ख़ुशी और आपके घर का सुकून, सब कुछ छिन जाएगा; जिसके ज़िम्मेदार कोई और नहीं बल्कि आप ख़ुद होंगे । जनपद वासियों से पुलिस विभाग द्वारा अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की गई है तथा अफवाह फैलाने के लिए आगाह किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे