गोण्डा: चीन के दीवार जैसी सुरक्षा घेरे में स्थापित आईटीआई लिं०मनकापुर के सुरक्षा व्यावस्था से लैस सुरक्षा कर्मियों के आँखों में धूल झोककर लाखो का समान चोर चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गये| मामले में सुरक्षाधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करा कर इतिश्री कर ली और वही पुलिस भी कच्छपि गति से विवेचना कर रही है।
बताते चले कि वर्ष 2019 के 11 मार्च आईटीआई लिमिटेड कारखाने से सुरक्षा को चुनौती देते हुए अज्ञात चोरो ने उनके विभाग से 5702 किलो कॉपर वायर चोरी कर लिये।जिसकी कीमत 34,21,200 रुपए आंकी गई है| सुरक्षाकर्मियों द्वारा जांच में पाया गया कि उत्पादन क्षेत्र में तथा विभागीय स्टोर में जाली काटी गई है | मौके पर एक कटर भी बरामद किया गया है |एक बाहरी स्टोर का कुंडा भी टूटा हुआ पाया गया है | मामले में सुरक्षा प्रमुख वाईयस चौहान ने मनकापुर पुलिस ने नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा संख्या 0127 में 457, 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था | लगभग 6 माह बाद भी लंबित है |
ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि बंद लम्बी-ऊंची दिवाल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाखों के संपत्ति की चोरी हो जाना विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की भूमिका को तब संदेह में खड़ा करता है | जब संचार विहार में आने व जाने के दौरान मुख्य गेट पर लगे सुरक्षाकर्मी बाहरी व्यक्तियों से ऐसी पूछताछ करते हैं जैसे वह कोई आतंकवादी है | ऐसी स्थिति में 5702 किलो तार का चोरी होना सुरक्षाकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल खड़ा करता है |
मामले में मनकापुर पुलिस द्वारा की जा रही जांच मे ढुलमुल रवैया अपनाने से पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है कि किसी रसूखदार व्यक्ति को बचाने की जुगत में पुलिस आगे बढ़कर मामले का खुलासा करने का हिम्मत नहीं जुटा पा रही है |
मामले में कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ