Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाल सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों की तबियत बिगड़ने की सूचना पर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देश पर राजकीय बाल संप्रेषण गृह पहॅुची स्वास्थ्य एवं प्रशासन की टीम ने सभी बच्चों का हाल चाल लिया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 80 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें से सात बच्चे वायरल फीवर से पीड़ित मिले। जिनका परीक्षण कर ब्लड सैंपल लिया गया एवं उन्हें सम्बन्धित बीमारी की दवा दी गयी। एक बच्चे को पेट दर्द की शिकायत दी जिसे दवा दे दी गयी। 

अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र ने बताया कि ऐसा कोई बच्चा इस अवस्था में नहीं है जिसे कि अस्पताल में शिफ्ट किया जाय। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सघन जाॅच कर सभी बच्चों को एहतियात के तौर पर दवाइयां दे दी हैं। 
स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी सीएमओ डाॅ0 फखरेयार ने बताया कि यह एक मौसमी बीमारी है। सभी बच्चों की सघन जाॅच कर ली गयी है। 

ऐहतियात के तौर पर सभी बच्चों को इससे बचाव के लिए दवा दे दी गयी है। करीब सात बच्चे इस रोग से पीड़ित पाये गये है जिन्हें विशेष रूप से बचाव की दवा दे दी गयी है। इन्हें अस्पताल शिफ्ट करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि बीमार बच्चों की देखरेख के लिए डा0 आफताब रजा, बाल रोग विशेषज्ञ, डा0 राकेश मणि त्रिपाठी, डा0 रूपेश हलदार सहित पैरा मेडिकल के अंगद चैधरी एवं आर0पी0 सिंह की मेडिकल टीम लगा दी गयी है जो बीमार बच्चों को लगातार एक सप्ताह तक देखभाल करेगी। मौके पर मौजूद प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बाल संप्रेषण गृह में कुल 80 बच्चे है जिसमें मण्डल के तीनों जनपदों बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर से बच्चे सम्मिलित है। इनकी जाॅच स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा करा ली गयी है। स्थिति सामान्य है। 
    
ज्ञात रहे कि जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्व में 21 अगस्त 2019 को अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र एवं प्रोवेशन अधिकारी राकेश कुमार ने राजकीय बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया जिसमें सभी बच्चे स्वस्थ पाये गये थे। कोई भी किसी बीमारी से ग्रसित नहीं था। इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्री चन्द्र ने बच्चों के साथ साथ संरक्षण गृह की साफ सफाई बेहतर रखने का निर्देश दिया था।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे