अमरजीत सिंह
अयोध्या। मवई थाना बाबा बाजार चौकी क्षेत्र में रेछ घाट के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनेश रावत पुत्र हरिश्चन्द रावत निवासी ग्राम बहापुर मजरे भवानीपुर थाना मवई को गिरफ्तार किया गया।
चौकी प्रभारी बाबा बाजार सुनील कुमार मौर्य व हमराही का. राजेश कुमार , का. मान सिंह , का.श्याम सिंह व का. सुरेश पटेल के द्वारा दिनेश रावत पुत्र हरिश्चन्द्र रावत निवासी बहापुर मजरे भवानीपुर थाना मवई अयोध्या को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के पास से 03 अदद मोटरसाइकिल चोरी की बरामद हुयी । मोटरसाइकिल के बारे पूछा गया तो बताया कि एक गाड़ी कृष्णा नगर थाना क्षेत्र जनपद लखनऊ से चुराया था जिसका नम्बर यूपी 32 एफ एम 5263 है।
कडाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि दो मोटर साइकिल और मेरे पास है जिसमें से एक मोटर साईकिल मैने पूराकलन्दर थाना क्षेत्र जनपद अयोध्या से चुराया था तथा दूसरी मोटर साईकिल को मैने सरोजनी नगर थाना क्षेत्र जनपद लखनऊ से चुराया था, काले रंग की पल्सर नं0 यूपी 32 डीडी 1889 व दूसरी सुपर स्पेलेण्डर रंग लाल काला जिसका नं.यूपी 42 एई 7172 है को कब्जा पुलिस में लिया गया । व सुनील गोस्वामी निवासी तेंदुआ थाना शुक्ल बाजार जनपद अयोध्या के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ