Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में धारदार हथियार से युवक पर हमला , गंभीर , रिफर


गोण्डा:पुरानी रंजिश को लेकर दो युवको ने एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर धराशायी कर दिया | धार-दार हथियार के ताबड़तोड़ कई वार से युवक मौके पर अचेत हो गया | मामले में पुलिस ने दो युवको के विरुद्व गंभीर धाराओ में प्राथमिक दर्ज करने के बाद जाँच में जुटी है |

मनकापुर कसबे मोहल्ला जवाहर नगर निवासी विकास मौर्या पुत्र मुन्ना लाल मौर्या पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि वादी के बडे भाई .शिब्बू मौर्या एक सभासद की गाडी चला रहा है | बीते मंगलवार देर रात ग्यारह बजे गाडी खडी करके अपने घर आ रहा था कि पुरानी तहसील के पास मोहल्ला आजाद नगर निवासी बाबू घोसी व साजिद घोसी पुत्रगण नानमून पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुए अपने पास रखे चाकू व धारदार हथियार से भाई शिब्बू को मारने लगे।जिससे सर व कनपटी पर काफी चोटे आयी।
वीडियो बयान :पीड़ित 

भाई अपने बचाव के लिये आवाज लगायी लेकिन काफी रात होने कारण कोई मदद में नही आया।खून से लथ-पथ वही बेहोश हो गिर पडा और काफी देर होश आने पर घर आ कर अपने कमरे में लेट गया।बुधवार को काफी देर तक जब भाईं नही उठा तो कमरे में जा कर देखा कि खून से लथ-पथ विस्तर पर बेहोश पडे हुए है।तब हम लोग पास के एक डाक्टर को दिखाया और दवा-इलाज कराया गया। होश आने पर भाई ने पूरी बात बतायी। मामले में पुलिस ने दो युवको के विरुद्व जान से मारने की नीयत समेत विभिन्न धाराओं प्राधमिक दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है। वही प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला द़र्ज कर युवको की तलाश की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे