Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षक व शोसल मीडिया कर्मियों के बीच मारपीट मे गिरफ्तारी को लेकर सौपा ज्ञापन


अमरजीत सिंह 
अयोध्या : शिक्षा क्षेत्र रुदौली के प्राथमिक विद्यालय 22 अगस्त को शिक्षक व शोसल मीडिया कर्मियों के बीच मारपीट मे गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने चार सूत्रीय मांग को लेकर शान्ति मार्च निकाला जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसील दार रुदौली को सौपा।
         शिक्षा क्षेत्र रुदौली मे 22 अगस्त को शिक्षक व शोसल मीडिया कर्मियों से मारपीट में गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने बीआरसी कार्यालय से चार सूत्रीय मांग को लेकर शान्ति मार्च निकाल कर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसील दार रुदौली को सौपा।ज्ञापन में प्राथमिक विद्यालय मौका शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ शोसल मीडिया कर्मियों द्वारा अभद्रता में शीघ्र गिरफ्तारी हो,परिषदीय विद्यालयों में दूर दराज से  आने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के विद्यालयों में फर्जी पत्रकार जाकर वीडियो क्लिप बनाकर अवैध वसूली करने,कुछ तथाकथित पत्रकारों द्वारा धौस दिखाकर वीडियो क्लिप बनाने व प्रतिष्ठित समाचार पत्र प्रतिनिधि का सम्मान करने जिन्हें शिक्षक जो भी सूचना होती है उपलब्ध भी कराते हैं ।कुछ लोग नाम व चैनल / अखबार तक दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है। इस अवसर कोषाध्यक्ष मोहम्मद गयास व सत्येन्द्र पाल सिंह,नील मणि त्रिपाठी,रामानुज तिवारी,अभिनाश,संतोष झा व संजय सिंह सैकड़ों लोग मौजूद रहीं है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे