Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेसिक शिक्षा मंत्री का चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी के नेतृत्व में वित्तविहीन प्रबन्धक मंच ने किया स्वागत


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुरूप वित्तविहीन प्रबन्धक शिक्षक स्वाभिमानी मंच ने, आज मंच के संयोजक समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय उर्फ सुदामाजी के नेतृत्व में प्रथम जनपद आगमन पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी का हर्रैया में जोरदार स्वागत किया।
    इस दौरान हर्रैया विधायक अजय सिंह ने श्री पाण्डेय का परिचय देना चाहा तो मंत्री महोदय बोल पडे इनका परिचय न दें ये मेरे रिश्तेदार हैं । इस समय मैं ससुराल क्षेत्र में हूं।  मंत्री जी के इतना कहते ही हर कोई हंस पडा। ज्ञात हो कि मंत्ती जी की ससुराल हर्रैया टाऊन से सटे गांव  सिसई में है। मंत्री जी को सैकड़ों समर्थकों संग माल्यार्पण करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि हम सभी प्रबन्धक शिक्षक साथी आपके रिश्तेदार हैं। आप शिक्षक पद पर रह चुके हैं। आप से अधिक हमारी वेदना को कोई नहीं समझ सकता। हमें पूरी उम्मीद है कि आपके कुशल नेतृत्व में सूबे की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही सरकारी व निजी क्षेत्र के शिक्षकों की समस्या का निदान होगा। इस दौरान समर्थकों ने प्रबन्धक मंच सतीश द्विवेदी जिन्दाबाद जिन्दाबाद, हर शिक्षक का बढेगा मान सतीश जी का है सम्मान का नारा लगाया।
 यहां पर  माल्यार्पण करने वालों में श्री पाण्डेय के अलावां नवदीप तिवारी, बृजेश यादव,चन्द्र प्रकाश तिवारी, अवधेश पाठक,हनुमान बर्मा,ओमप्रकाश तिवारी, श्रवण शुक्ला,बृजकिशोर शुक्ल, रामबोध उपाध्याय, राजेश तिवारी, विपुल तिवारी, रामलौट शुक्ल, विजय मिश्र,विक्रम चौहान, रसिक मोहन तिवारी, दिलीप शुक्ल, विश्राम गौड,उमानाथ द्विवेदी, आदित्य द्विवेदी, विनोद यादव,संदीप यादव,राजेश पाण्डेय, पप्पू यादव, दिलीप यादव,अखिलेश बर्मा, पवन बर्मा व महेंद्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे