Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मारपीट में घायल महिला ने डीएम कार्यालय के समक्ष दर्ज कराया विरोध



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | लेनदेन और जमीनी विवाद में मारपीट में गम्भीर रूप से घायल महिला जानकी देवी को पीड़ित परिजनों ने जिलाधिकारी की गाड़ी के सामने लेटा कर दर्ज कराया विरोध। जिलाधिकारी कार्यालय के पोर्टिको में खड़ी गाड़ी के सामने घायल को लेटाकर पीड़ित इंसाफ की गुहार लगा रहे है। बताया जाता है कि लालगंज कोतवाली के पुरेबंशी गांव में बीती 19 तारीख की रात को गांव के दबंगो ने पीड़ित के घर मे घुस कर मारपीट की थी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जब विपक्षी गांव के दबंगो को जानकारी हुई तो दबाव बनाकर इलाकाई पुलिस से पीड़ित परिवार के खिलाफ पेशबंदी में मुकदमा दर्ज करा दिया। जब पीड़ित पक्ष को खुद पर मुकदमा दर्ज होंने की जानकारी हुई तो पुलिस से निराश और आहत पीड़ित ने जिलाधिकारी की गाड़ी के सामने घायल जानकी देवी को ही इंसाफ की आस में लेटा दिया। हालांकि इस दौरान जिलाधिकारी अदालत में मुकदमो के निस्तारण में व्यस्त थे, जिसके बाद मातहतो को न्याय की फरियाद का प्रार्थना पत्र दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे