Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वाले जाएंगे जेल : थानाध्यक्ष


रियाजुद्दीन
नवाबगंज, गोण्डा। बच्चा चोर बताकर अगर किसी को पीटा तो सीधे जेल जाओगे। यह चेतावनी क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ रही बच्चा चोर के अफवाह को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में हुई एक आकस्मिक बैठक में कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने दी।
    
 नवाबगंज कोतवाल की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चा चोर के शक में आये दिन गांवों में अजनबी लोगों के साथ माबलिंचिंग की घटनायें हो रही हैं जबकि बच्चा चोर जैसी बात मात्र एक अफवाह है। उन्होंने थाने पर आये लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने क्षेत्र में घटनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें तथा अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें। यदि कोई व्यक्ति झूठी अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने पर दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। 
   
इस अवसर पर कस्बा इंचार्ज वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसआई एके पांडेय, प्रधान नवनीत पांडेय, प्रधान रग्घू यादव, प्रधान अखंड प्रताप सिंह, रतन देव तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे