Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस की तत्परता से अपराधिक मानव वध प्रयास के आरोपी हुए गिरफ्तार



आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे जनपद मे गुरुवार को कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियो पर नियन्त्रण हेतु अभियान के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। इसीकड़ी में गुरुवार अपराधिक मानव वध का प्रयास के मामले मे वांछित 02 अभियुक्त को गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा किया गया। जिनपर थाना मेंहदावल में मु0अ0सं0 232/19 धारा 308 / 323/504 भादवि मे वांछित अभियुक्तगण नाम पता  सुजीत साहनी उर्फ झीनक एवं धनन्जय पुत्रगण रामअचल निवासीगण अव्वल केवटलिया थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनॉक 27-08-2019 दिन मंगलवार को साइकिल खड़ा करने को लेकर हुए विवाद मे वादी को मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे वादी की तहरीर पर थाना मेहदावल पुलिस द्वारा दिनॉक 27-08-2019 दिन मंगलवार को एन0सी0आर0 पंजीकृत किया गया। घायलों के चिकित्सकीय परीक्षण उपरान्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दिनॉक 28-08-2019 दिन बुधवार को एन0सी0आर0 को तरमीम कर अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमे मेहदावल पुलिस द्वारा  गुरुवार को अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे