Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत,तीन बाइक सवार घायल


अमरजीत सिंह 
 अयोध्या।  मवई थाना अंतर्गत रुदौली-उमापुर मार्ग पर भक्तनगर चौराहे पर शुक्रवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई।इस हादसे में तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।सूचना पर पहुंचे 100 डायल के पुलिस कर्मियों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक इसी थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैन पुरवा मजरे मीरमऊ निवासी शिवराज पुत्र भाई लाल बाबा बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे।वहीं चमारन पुरवा मजरे महमूद मऊ निवासी शिवम् पुत्र घिसियावन व् आकाश पुत्र हरिओम एक बाइक से घर से बाबा बाजार जा रहे थे।बाइक आकाश चला रहा था।बताते हैं कि जैसे ही आकाश भक्तनगर चौराहा पहुंचे वैसे से ही सामने से आ रहे शिवराज की बाइक से इनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।भक्तनगर चौराहा निवासी पंकज पाण्डेय ने घटना की जानकारी तत्काल 100 डायल पुलिस को दी।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे डायल 100 पी आर बी 0925 के प्रभारी मंगलदेव सिंह व् सिपाही अनिल कुमार ने घायलो को तत्काल सीएचसी खैरनपुर पहुंचाया।
बाबा बाजार चौकी प्रभारी सुनील कुमार मौर्या ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी।लेकिन तब तक सभी लोग अस्पताल जा चुके थे।उन्होंने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को पुलिस चौकी में रखवा दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे