सुनील गिरि
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड में 6 बच्चों की मां को उसके पति ने महज इसलिए तीन तलाक दे दिया कि वह बच्चों के लिए अपने पति से खर्चा मांग रही थी ,और पति खर्चे के लिए पैसे नहीं देता था। इसी वजह से 15 दिन पहले दिन पहले उसके पति ने उसे तीन तलाक उसके भाई के सामने में दे दिया ,लाचार महिला ने न्याय पाने के लिए और अपने पति को सजा दिलाने के लिए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दे हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के किला कोना की रहने वाली वाली सीमा की शादी जनपद मेरठ के किठोर के रहने वाले वाले साजिद से 14 वर्ष पहले हुई थी, और उसके 5 लड़के वह एक लड़की है। सीमा ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे आए दिन मारपीट करता था साथ ही बच्चों का खर्चा भी नहीं उठाता था, जब सीमा अपने बच्चों के पालन-पोषण के के लिए अपने पति से पैसे मांगती थी तभी उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगता था।
अगर पीड़ित महिला की माने तो उसका भाई 15 दिन पहले ही बहन की ससुराल आया था,दोनों पति पत्नी में विवाद हो गया और उसके पति ने साबिर के सामने ही पीड़िता को तीन तलाक बोल दिया। वहीं इस पूरे मामले पर एसपी हापुड़ का कहना है कि उन्हें तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद अगर पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सच पाए जाते है तो उसके पति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए गी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ