आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भी पूरे तन्मयता से कार्य किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मेंहदावल थानाध्यक्ष आर0के0 गौतम के नेतृत्व मे मेंहदावल पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी 06 वारंटियों के नाम, पता – 1- भेलई सिंह उर्फ नरसिंह पुत्र फौजदार सिंह निवासी गगनई राव 2 - अम्बिका पुत्र बाढू निवासी अमिलहवा 3 - रामकेवल पुत्र मन्टू निवासी गगनई बाबू 4 - सरिता पत्नी रामउजागिर 5 - ढोढाही पत्नी दीपू निवासीगण सानी केवटलिया 6 - संगीता पुत्री शोहरत निवासी जमोहर टोला कुड़िया थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर रहे।
इसी कड़ी में शांतिभंग में भी तीन व्यक्तियों पर कार्यवाही किया गया।
मेंहदावल थानाध्यक्ष द्वारा अपराध के खिलाफ किये जा रहे अनवरत प्रयास से थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। जिसके लिए नगर में पैदल मार्च, वाहनों के सघन जांच आदि भी नियमित किये जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ