Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर एसपी से मिलकर लौट रहे बिजली कर्मी का अपहरण के बाद हत्या



सुल्तानपुर:-नगर कोतवाली इलाके से सोमवार की दोपहर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक बिजली कर्मी का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे प्रतापगढ़ जिले की सीमा पर सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनो के मुताबिक मृतक घटना से पहले एसपी को शिकायती पत्र देकर निकला था, जिसके बाद घटना अंजाम दी गई है।
कोतवाली देहात अंतर्गत महमूदपुर गांव निवासी मुईद अहमद बिजली विभाग में लाइनमैन पद पर तैनात था। सोमवार को वह एक घटना को लेकर एसपी हिमांशु कुमार से मिलने गया था। वहां से लौटते समय कोतवाली नगर के लक्ष्मणपुर इलाके में उसकी कार के टायर पर फायर कर पंक्चर कर दिया। उसके बाद स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मुईद को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बदमाश उसे लेकर प्रतापगढ़ रोड की तरफ फरार हो गए।
वहीं, इस वारदात के बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी शुरू की। तभी सूचना मिली कि, मुईद को बदमाशों ने प्रतापगढ़ के निकट सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। यहां से पुलिस उसे लेकर हास्पिटल पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश में मुईद पर अब तक तीन बार जानलेवा हमला हो चुका था।
एसपी सिटी मीनाक्षी कात्यान ने बताया कि अज्ञात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। मृतक पयागीपुर में गाड़ी का काम करा रहे थे तभी बदमाश यहां आए और उन्हें उठाकर ले गए। बदमाशों ने इसकी पिटाई भी की। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे