■ तामेश्वर नाथ में घटना,परिवार में मचा कोहराम
आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। शहर कोतवाली स्थित तामेश्वर नाथ धाम में जल चढ़ाने गए युवक करंट की चपेट में आ गया जिस पर उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बाहिलपार निवासी 48 वर्षीय अर्जुन शर्मा अपने अन्य सहयोगी यों के साथ तामेश्वर नाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए गया हुआ था उस दौरान लाइन में लगा हुआ था तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया जिससे मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान करते हुए पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दिग्विजय शर्मा ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए लिखा है कि उसका भाई सोमवार को सुबह जल चढ़ाने के लिए तामेश्वर नाथ मंदिर के लाइन में खड़ा था जहां मेला व्यवस्थापक,प्रशासन आदि के द्वारा कतार में लगे श्रद्धालुओं को व्यवस्था में पोल बल्ली तथा रोशनी आदि के लिए विद्युत का जर्जर तार लगाया गया है। मेला व्यवस्थापक, प्रशासन एवं बिजली विभाग के घोर लापरवाही के कारण शिकायतकर्ता के भाई को अचानक जर्जर तार ने अपने चपेट में लिया जिसके कारण मृत्यु हो गई। दिए गए प्रार्थना पत्र में मृतक के भाई ने मेला व्यवस्थापक और बिजली विभाग की लापरवाही को बताया है। साथ ही जांच कराकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार का जीविका चलाने वाला इकलौता व्यक्ति था। हालांकि की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। तामेश्वरनाथ धाम मेले की व्यवस्था व देखरेख कर रहे ग्राम प्रधान नागेन्द्रनाथ भारती ने बताया कि घटना के दौरान मैं उपस्थित नहीं था लेकिन शॉर्ट सर्किट की वजह से व्यक्ति की मृत्यु हुई है। जर्जर तार के संदर्भ में अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया यह अधिकारियों की घोर लापरवाही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ