Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सेमेरियावा ब्लॉक प्रमुख मुमताज ने ब्लॉक की साजसज्जा के लिए उठाया कदम



तरीकत हुसैन
लोहरौली संतकबीरनगर।विकास खण्ड सेमरियावां मुख्यालय की वर्षों बाद तस्वीर बदलनी शुरू हो गयी है। ब्लाक प्रमुख ने सभा कक्ष को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का काम शुरू कर दिया है। अब वर्षों बाद इलाके के लोगों को दुश्वारियों से निजात मिल सकेगी।
     दशकों बाद सेमरियावां ब्लाक सभा कक्ष की तस्वीर बदलने का काम ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने शुरू कर दिया है। सभा कक्ष में फर्श व दीवारों पर टाइल्स लगाने का प्रगति पर है। मंच बनकर तैयार है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिये सोलर प्लांट लगाया गया है। अब बैठक के लिये बाहर से कुर्सियां नहीं मंगवानी पड़ेंगी। इसके लिये 25 वीआईपी व 225 नार्मल कुर्सी की व्यवस्था की जा रही है। ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने मीडिया से एक भेंट में बताया कि फर्श व दीवारों पर टायल्स लगाकर चकाचक किया जा रहा है। बिजली की कमी का दूर करने के लिए सोलर प्लांट लगाया गया है। इस के अलावा सभा कक्षा में माइक व स्पीकर लगाया जाएगा।
ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने बताया है कि  वर्षों से ब्लाक सभा कक्ष दयनीय दशा में था फर्श व दीवारों पर लगे प्लास्टर टूट गये थे। सभा कक्ष के दरवाजे व खिड़कियां टूट कर लटक गये थे। ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने बताया कि इस के अलावा बैठक में कुर्सी व माईक बाहर से मंगवाना पड़ रहा था। कुर्सी व माईक बाहर से न मंगवाना पड़े इस के लिए कक्ष में 5 टेबल माईक व 8 स्पीकर लगाने का प्रस्ताव है।  उन्होंने कहा कि ब्लाक को जनपद का आदर्श ब्लाक बनाने का लक्ष्य है।
ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद ने बताया कि सभा कक्ष मेंं 15 फिट लम्बा व 10 फिट चौड़ा 2 फिट ऊंचा मंच बनाया जा रहा है। मंच को साफ सुन्दर बनाने के लिए टायल्स भी लगाया जाएगा। इस पर मार्बल व ईंट से 5 मेज बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संचालन करने वाले को अलग से माईक व स्थान दिया जाएगा। मंच पर वीआइपी कुर्सी के साथ टेबल माईक लगेगा। इस के लिए प्रस्ताव बनाकर अनुमोदन कर लिया गया है।
ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने बताया कि सभा कक्ष में दो–दो टन की चार एसी लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि एसी के साथ दीवारों व छत पर पंखा लगाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि सभा कक्ष में पहले से पंखा लगा था। मगर अधिकांश पंखा जल गया था। जले पंखों को बदला जाएगा। साथ ही दीवारों पर भी एक दर्जन पंखा लगाया जाएगा। बैठक में क्षेत्र पंचायतों व ग्राम प्रधानों को कोई दिक्कतों न हो इसलिए सोलर प्लांट की भी व्यवस्था की गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे