Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकारी धन का बंदरबांट करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई- मुख्य विकास अधिकारी



आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी,उपायुक्त श्रम रोजगार को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि सोशल ऑडिट में मिली कमियों पर जिला कार्यक्रम समन्वयक की देखरेख में उपायुक्त मनरेगा, संबंधित खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी एवं क्रियान्वय एजेंसीयों द्वारा सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।गबन की गई अथवा अनुचित उपभोग की गई धनराशि की वसूली के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मनरेगा द्वारा मजदूरी के दुरुपयोग किए जाने पर ऐसी रकम की वसूली 7 दिनों के अंदर कर,संबंधित श्रमिकों को उसका भुगतान किया जाए।जिला कार्यक्रम समन्वयक की अनुमति से उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत धनराशि के दूरुपयोग या गबन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध( जिसके अंतर्गत आपराधिक एवं सिविल प्रक्रिया प्रारंभ करना या सेवा समाप्त भी हो)प्रारंभ की जाए।पत्र के माध्यम से यह भी निर्देशित किया गया कि, उक्त निर्देशों के अनुसार ए०टी०आर० का निस्तारण एवं पूर्नविनियोग की गई धनराशि की वसूली एवं धन राशि का दुरुपयोग,गबन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आपराधिक एवं सिविल प्रक्रिया के अंतर्गत करवाई कराना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे