■ पूर्व वित्त मंत्री बेहद सरल व सौम्य रहे: चौ0औरंगजेब
आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने आज एक बैठक में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के मरने पर शोक व दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि बीते दिन भाजपा को एक प्रखर नेत्री सुषमा स्वराज के मरने के गम से उबर ही नही पायी थी कि आज दिन में 12 बजे के आसपास भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक कुशल नेता व विद्वान नेता अरुण जेटली को खो दिया। इनके निधन की खबर से पुरे देश में शोक की लहर फैल गई। जिससे पूरे पार्टी के लोगो को झटका लगा। पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली सरल और सौम्य नेता की मौत काफी दुःखद रहा है। जिससे देश का हर एक नागरिक भी दुख में है। इस बात पर दुख व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व वित्त मंत्री को श्रद्धांजलि दिया। इनके द्वारा बताया गया कि पूर्व के अटल विहारी सरकार में भी पूर्व वित्तमंत्री काफी लोकप्रिय रहे। इसके साथ ही मोदी के कार्यकाल में भी काफी सफल रहे। इस तरह से अनेको बातो को भाजपा नेता द्वारा स्मरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ