Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमीनो के एकदूसरे से गुत्थमगुत्था का वीडियो हुआ वायरल



■ वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर उपजिलाधिकारी ने किया तलब

आलोक बर्नवाल
 संतकबीरनगर। बीते शनिवार के शाम में मेंहदावल तहसील के बाहर एक चाय की दुकान में दो अमीनो के मारपीट की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर के हर चौक चौराहों पर इनके द्वारा किये गए मारपीट की घटना लोगो मे चर्चा की विषय बन गया है। बताया जाता है कि इस शर्मनाक घटना को संज्ञान लेकर दोनों अमीनो को तलब किया गया है।
इस घटना के बाबत बताते चले कि शनिवार की शाम को एक चाय की दुकान पर दो अमीन किसी बात को लेकर उलझ गए। इन दोनों के बीच मारपीट होने के दौरान ही लोगो ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और जिसे लोगो ने खूब वायरल भी किया गया। इसी बीच अन्य अमीनो द्वारा दोनों के बीच मारपीट में बीच बचाव भी किया जा रहा था लेकिन एक अमीन तो पूरे रौ में ही नजर आ रहे है। इस तरह की शर्मनाक घटना से तहसील प्रशासन भी सकते में आ गया है। जिसकारण उपजिलाधिकारी प्रेमप्रकाश अंजोर द्वारा दोनों अमीनो को तलब कर लिया गया। अब पूरी तरह से तहसील प्रशासन के जिम्मेदारो पर इनके ऊपर कार्यवाही करने का दबाव आ गया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि तहसील प्रशासन इनके ऊपर कार्यवाही करती है या शर्मनाक मामला को यू ही नजरअंदाज कर देगी। आम जनमानस के साथ ही अन्य लोग भी इनके ऊपर कार्यवाही का इंतजार कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे