Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को कुचला, एक की तत्काल मौत


तरीकत हुसैन
लोहरौली, संतकबीरनगर। शनिवार की रात लगभग 11 बजे दुधारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी बाघ नगर से मात्र 60 मीटर की दूरी पर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के सामने एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दो नवयुवकों को कुचल दिया। जिससे 17  वर्षीय अनीस अहमद पुत्र अतीउल्लाह निवासी बाघनगर थाना दुधारा  की मौके पर ही मौत हो गई  जबकि 22 वर्षीय सुनील शर्मा पुत्र राम अंधारे निवासी बाघनगर को स्थिति गंभीर देख बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।दोनो की मौत सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार दोनों नवयुवक राम अंधारे की दुकान के बाहर बैठकर बिजली आने का इंतजार कर रहे थे। स्थानीय निवासियों ने स्पीड ब्रेकर न होने पर खेद प्रकट की और आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा स्पीड बैरेकेटिगं की वजह से यह हादसा हुआ । ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया लेकिन ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बाघनगर जितेंद्र यादव ने  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे