Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसओ महिला का प्रयास हुआ सफल, साथ-साथ कार्यक्रम के द्वारा 03 मामलों मे कराया सुलह समझौता



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे 'साथ-साथ' कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में कुल 04 मामलें आयें, 03 मामलो मे सुलह समझौता करवाया गया व 01 मामले में मोहलतनामा दिया गया। श्रीमती रजिया खातून पत्नी इश्तियाक अहमद निवासी लोहरसन थाना बखिरा व द्वितीय पक्ष इश्तियाक अहमद पुत्र स्व0 अब्दुल रउफ निवासी लोहरसन थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर। दोनो पक्ष में सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती हेमान्ती देवी पत्नी महेन्द्र कुमार निवासी इनायतपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद व द्वितीय पक्ष महेन्द्र कुमार पुत्र आशाराम निवासी इनायतपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर। दोनो पक्ष में सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती किरन पुत्री रमेश चन्द्र निवासी पड़ोखर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष रमेश चन्द्र पुत्र सन्तराम निवासी खोरिया बाजार थाना लालगंज जनपद बस्ती।दोनो पक्ष मे सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती नेहा पाण्डेय पुत्री कृष्णा पाण्डेय निवासी बखिरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष पवन दूबे पुत्र स्व0 चन्द्रशेखर दूबे निवासी शिवापार थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर। दोनो पक्षों को मोहलतनामा दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे