■ दो ग्रामपंचायत के ग्रामीणो में जमकर चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर
बनारसी चौधरी
बेलहर, सन्तकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत मंझरिया पठान के टोला केवटहिया एवं भटौली ग्राम पंचायत के लोगों के बीच मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे आसपास चौराहे पर जमकर लाठी डंडे और इंट पत्थर चले। जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए एवं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ और एक का मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते मे ही मौत हो गयी। लोगो का कहना है कि इस घटना की शुरुआत बीते पंचमी के दिन कब्बड्डी खेल में हुए मामूली विवाद को लेकर ही ग्रामीणो में जमकर मारपीट हुई।
बताते चले कि इस घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए तथा एक युवक उम्र 20 साल जिसका नाम उमेश निषाद पुत्र तुफानी को घायल अवस्था में सीएचसी मेहदावल लाया गया। वहां हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां भी हालत गम्भीर देख मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जिसे रास्ते में ले जाते समय मृत्यु हो गयी। इसकी सूचना पाकर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था के बाबत ग्राम पंचायत में पुलिस फ़ोर्स लगा दिया गया। जहां पर शांति स्थापित करने के लिए। काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, सीओ गयादत मिश्रा एवं दुधारा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, मेहदावल थानाध्यक्ष आर के गौतम के साथ ही प्रशासन से मेहदावल उपजिलाधिकारी प्रेमप्रकाश अंजोर ने घटना स्थल पर पहुँचकर शांति व्यवस्था की पालन के लिए सभी जरूरी निर्देश दिए गए।
विदित हो कि उमेश निषाद पुत्र तुफानी के मरने की खबर ज्यो ही गॉव में पहुँची तो मृतक के घर वालों पर चीखपुकार मच गई। जिससे पूरा परिवार सदमें में गमगीन है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
इसके साथ ही दोनों पक्षो के अन्य घायल अरविंद, सिकन्दर, नरसिंह, संदीप, मनोज यादव, शिवसागर आदि घायल है। जिनका इलाज चल रहा है। शांतिव्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मयफोर्स के साथ मौजूद है। इस के साथ ही पूरे गॉव में अब पूरीतरह से सन्नाटा छाया हूँ।
इस घटना के बाबत थाना बखिरा प्रभारी से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि एक पक्ष जिसमे युवक की मौत हो गई है उसके द्वारा तहरीर दिया गया है। जिस बाबत सारी कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है और घटना के जिम्मेदार पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ