Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संयम रखें किसान, छुट्टटा पशुओं को गोवंश आश्रय स्थल पहुंचाएं



बनारसी चौधरी
बेलहर, सन्तकबीरनगर। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय ने कहा कि इस समय  बेलहर ब्लाक में कुछ अराजक तत्वों द्वारा छुट्टा पशुओं को विद्यालयों एवं सरकारी भवनों में बंद कर ओछी राजनीति करने की कोशिश की जा रही है।जोकि बहुत ही निंदनीय कार्य है। जनपद में कुल 56 गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। जहां भारी संख्या में  गोवंश को रखा गया है।किसान भाइयों से हमारा अनुरोध है कि वे प्रशासन का सहयोग करें क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा गोवंशों को अपने नजदीकी गोवंश आश्रय स्थल पर पहुंचावे, न कि इन अवांछित तत्वों के बहकावे में आकर सरकारी भवनों व विद्यालयों में। इस तरह का अतिक्रमण कानून के खिलाफ है।जिसके लिए कड़ी कार्रवाई का प्रावधान भी है। जनपद के बेलहर कला विकास खंड को छोड़कर बाकी सभी विकास खंडों में कहीं से कोई शिकायत नहीं है,लेकिन बेलहर कला विकासखंड के कुछ अराजक किस्म के लोग सरकार की इस योजना को पचा नहीं पा रहे है। जिससे वे ओच्छी राजनीति पर उतर आये हैं। प्रशासन इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।अगर इस तरह के मामले सामने आते हैं तो इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रशासन तैयार हैं। इसलिए किसान भाइयों से अनुरोध है कि आप लोग किसी के बहकावे मन ना आकर आप के क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा पशुओं को किसान भाई उसे निकट के पशु आश्रय केंद्र पर पहुंचावे। जिससे आपकी समस्या का निदान हो सके।सरकारी भवनों व विद्यालयों में अतिक्रमण होने से उसी क्षेत्र के लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। बेलहर विकासखंड के अमरडोभा ग्राम पंचायत में छुट्टा पशुओं के प्राथमिक विद्यालय में बंद होने से उसी ग्राम पंचायत के बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ। उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा।विद्यालय के अंदर  छुट्टा पशु  द्वारा  परिसर में लगे लगे पेड़-पौधों को  काफी नुकसान पहुंचाया गया।कोई भी दिक्कत आने पर किसान भाई विकासखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराएं और उनका सहयोग करें।जिससे किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके और आपकी समस्याओं का निदान हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे