Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मामूली विवाद में बच्चे को दबंगों ने जमकर पीटा, मां ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग



■ तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार

आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। मेंहदावल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ली के टोला पंडित पुरवा निवासिनी संगीता देवी पत्नी रामाधीन सिंह द्वारा तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई गई। जिसमें प्रार्थिनी द्वारा बताया गया कि मेरा पुत्र रोहित व ग्राम के निवासी नरसिंह चौधरी के पुत्र से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर नरसिंह चौधरी, बबलू चौधरी, रामअजोरे पुत्रगण पतिराज व मनीष चौधरी पुत्र नरसिंह द्वारा मेरे लड़के को अपने दरवाजे पर खींचकर लात जूतो, घुसा आदि से मारे और उसके पीठ में दांत भी काट लिए। इस बाबत शोर सुनकर जब हम और ग्राम के लोग पहुँचकर बचाव किये। मेरे द्वारा थाने पर पहुँचकर कार्यवाही की मांग किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नही किया गया। जिसके कारण तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के ऊपर कार्यवाही को किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे