Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तहसील समाधान दिवस में ग्रामीणो ने लेखपाल के खिलाफ किया शिकायत


■ तहसील में नाराज ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन
आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। मेंहदावल तहसील अंतर्गत विकास खंड सांथा के ग्रामपंचायत मुड़िलाकलां के अनेको ग्रामीणो ने प्रधान के अगुवाई में आज तहसील समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया गया। जिसमें सभी ग्रामीणों का एकसुर में कहना था कि हमारे ग्राम पंचायत के लेखपाल घनश्याम कभी भी ग्राम में नही आते है। जिससे ग्राम पंचायत के जमीनी आदि मामले निपट नही पाते है। इनके द्वारा वरासत आदि मामलों में पैसे की मांग किया जाता है। इनके द्वारा वरासत के लिए 1000 रुपये तक का मांग किया जाता है। इसके साथ ही किसान सम्मान निधी योजना में भी फीडिंग के बाबत 100 रुपये प्रति किसान की मांग किया जाता है। इसके अलावा बिना पैसे लिए रिपोर्ट भी नही देते है। जिससे ग्रामीण काफी नाराज रहे और तहसील में प्रदर्शन भी किया गया। सभी ग्रामीणो ने लेखपाल के ऊपर कार्यवाही को मांग किया है जिसे जल्द से जल्द जांच करवाकर लेखपाल की ऊपर कार्यवाही किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे