Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने क्षेत्र के लोगों को दिलायी भाजपा की सदस्यता



■ सदस्यता अभियान में लोग ले रहे बड़ी संख्या में सदस्यता

तरीकत हुसैन
 लोहरौली,संतकबीरनगर। मंगलवार को विकास खण्ड सेमरियावां के गांवों में भाजपा आनलाइन सदस्यता अभियान के तहत कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधायक लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए।
   सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव दानूकुइयां, करमाखान, रक्शा देवई, मदना, टेकन्सा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की आनलाइन सदस्यता अभियान के तहत कैम्प आयोजित किया गया। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर पचास पचास लोगों को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही है। बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर लाभांवित किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचे यही हमारी सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्यक्रमों, सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर पार्टी से जोड़ें। इस दौरान सदर विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम पुरूषोत्तम गुप्ता, गजेन्द्र पाण्डेय, मुश्ताक़ अहमद, गोविंद जयसवाल, सदस्यता प्रमुख संतराम वरुण, अशोक कुमार चौरसिया, दानूकुइयां प्रधान मुनव्वर हुसैन,  रुधौली प्रधान बजरंगी लाल, सेक्टर प्रमुख कमलेश यादव,  राम आसरे यादव, गौरी शंकर मौर्य, चौथी प्रसाद, अब्दुल हनीफ, मोहम्मद अयूब, रामसुंदर विश्वकर्मा, शर्मा नंद यादव, रामफेर मौर्या, रामतेज चौधरी, शिवचरन, प्रमोद यादव, अफजल हुसेन, मोहम्मद सादिक, वृजेश कुमार कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे