आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल विकास खंड ग्रामपंचायत धौरापार निवासिनी शीला पत्नी बुद्धू ने तहसील समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर दैवी आपदा राहत कोष से मदद दिलवाने की अपील किया गया है। जिसमे पीड़ित ने बताया कि बीते 25 जुलाई को मेरी पुत्री विंध्यवासिनी की मृत्यु डूबने से हो गई थी। जिसकी सूचना मेरे द्वारा तहसील मेंहदावल में 31 जुलाई को तहसीलदार को दिया गया था। इस घटना की सूचना थाना मेंहदावल पर भी दिया गया था। जिस बाबत उक्त सूचना मुकामी थाने मे लिखित रूप में दर्ज है। परंतु अभी तक कोई भी सहायता राशि मुझे नही दिया गया। प्रार्थिनी ने शीघ्रता से तहसील प्रशासन से सहायता राशि दिलवाने की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ