Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा नेता अनवारुल हक़ ने प्राथमिक विद्यालय लेदवा श्रीपाल के बच्चो में किया ड्रेस वितरण


■ शिक्षा से ही विकास संभव है - अनवारुल हक़

आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। आज के समय मे हर बच्चा शिक्षा ग्रहण कर अपने समाज और परिवार को आगे ले जा सके। इसलिए शिक्षा सबका अधिकार है। जिसमे आज की सभी सरकार भी बच्चो को हर सुविधा से आच्छादित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जिससे प्रत्येक बच्चा अपने विद्यालय में बेहतर ढंग से पढ़ सके। इसी कड़ी में सांथा विकास खंड स्थित ग्राम पंचायत लेदवा श्रीपाल के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले दर्जनों बच्चो को ड्रेस वितरण पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अनवारुल हक़ द्वारा किया गया। इस ड्रेस को पाकर बच्चे भी पूरी तरह से प्रसन्न व उत्साहित रहे। हर बच्चे की चेहरे पर खुशी की लहर थी। इस ड्रेस वितरण के दौरान सपा नेता अनवारुल हक़ द्वारा बताया गया कि शिक्षा से समाज का विकास होता है। जिस घर मे शिक्षा आ जाती है। वहां पर पूरी पीढ़ी का विकास होता है। शिक्षा के द्वारा ही मानव का विकास होता है। आज के युग मे हर बच्चा और उसके परिजन शिक्षा के प्रति जागरूक हो रहे है। जिसमें विद्यालय के अध्यापक आदि सभी कर्मी भी समय समय पर बच्चो के विद्यालय भेजने और पढ़ने के प्रति जागरुक करते रहते है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इस ड्रेस वितरण के अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अबरार अहमद, प्रभाकर चौधरी, प्रभाकर चौधरी, इजरान अहमद, प्रेम वर्मा, राजेश चौधरी, मनीष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे