■ भाजपा द्वारा हर वर्ग का किया जा रहा है विकास - चौ0औरंगजेब
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल विकास क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत नंदौर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में मुख्यथिति भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने आज दर्जनों बच्चो को ड्रेस देकर उनके सुनहरे भविष्य की कामना किया। सभी बच्चे को अपने ड्रेस को पाकर बेहद ही खुश दिखे। इस अवसर पर इनके द्वारा कहा गया कि आज के समय मे शिक्षा का जीवन मे बहुत ही महत्व है। बिना शिक्षा के मानव का जीवन शून्य की तरह होता है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार भी नौनिहालों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयासरत है। जिसके कारण देश मे शिक्षा के अधिकार कानून को लागू किया गया है। जिसमे प्रत्येक बच्चे के लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान किया गया है। बच्चे ही देश के भविष्य है। जिससे देश का विकास निर्भर है। इसलिए सरकार द्वारा प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के बच्चो को निःशुल्क ड्रेस,किताब आदि दिया जाता है। सरकार बच्चो के शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक कर लोगो को शिक्षा के महत्व को दर्शाती है। इस तरह की तमाम बातों को लोकप्रिय प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद व विद्यालय के अध्यापक द्वारा भी बच्चो के लिए कहे गए। आये दिन विद्यालय द्वारा भी रैली आदि निकाल कर समाज को शिक्षा के प्रति लोगो मे जागरूकता फैलाई जाती है। इस ड्रेस वितरण के अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष परमानंद, सचिव केदारनाथ, सहा0 अध्यापक अजय कुमार श्रीवास्तव, शिक्षामित्र निसतजहाँ एवं समिति के सदस्य रामसवारे, राजेन्द्र कुमार, गीता देवी, सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ