Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छह जुआरियों को जुआ खेलते समय दुधारा पुलिस ने किया गिरफ्तार



तरीकत हुसैन
लोहरौली संतकबीरनगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक वृजेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष दुधारा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को मजबूती देने हेतु अपराध व अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करते नजर आ रहे हैं और जिस दिन से प्रदीप कुमार सिंह को दुधारा थाने की कमान मिली उसी दिन से अपराध एवं अपराधियों के हौसले टूटते नजर आ रहे हैं। साथ ही एसओ प्रदीप कुमार सिंह के कड़ी कार्रवाई को देखते हुए अपराधियों में एक डर सा बन गया है। बुधवार की शाम दुधारा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व मे सात बजे  लके आसपास एसआई जितेंद्र यादव प्रभारी चौकी बाघनगर मय हमराहियो के साथ ग्राम उचहरा कला मे पहुचकर देखा कि कुछ लोग बगीचे मे जुआ खेल रहे थे। इन जुआ खेलते हुए सभी 06 अभियुक्तों गिरफ्तार कर लिया गया। जिनमे अली हसन थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर, बुद्धू पुत्रगण केसरूल्लाह थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर, शंकर चौहान पुत्र राम अवध थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर, महताब पुत्र सहदुल्ला थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर, मैनुद्दीन पुत्र शफीकुर्रहमान थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर एवं कलीम पुत्र सरदारी ग्राम उचहरा कला थाना दुधारा जनपद संत कबीरनगर को ताश के 52 पत्ते व 2810 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे