■ दुधारा थाने की पुलिस को मिली बड़ी सफलता
तरीकत हुसैन
लोहरौली ,संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक वृजेश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष दुधारा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को मजबूती देने हेतु अपराध व अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करते नजर आ रहे हैं। थानाध्यक्ष दुधारा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को रात करीब 10 बजे थाना दुधारा पुलिस द्वारा ग्राम उपधि स्थित नहरपटरी पर वध के लिए ले जाए जा रहे 02 गोवंशीय पशुओं के साथ 02 पशु तस्कर- अजीब पुत्र मुस्लिम, फिरोज पुत्र ओलन को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो अवैध चाकू भी बरामद किया गया। इसके संबंध में थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 230/19 धारा 3/5ए/8 सीएस एक्ट व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, मु0अ0सं0 231, 232/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा वृहस्पतिवार की भोर करीब 4:30 बजे ग्राम बाघनगर से 08 अभियुक्तो क्रमशः शमशेर पुत्र नबी हुसैन, मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद हुसैन, निसार अहमद पुत्र हजरत अली, हजरत अली पुत्र फर्जन्द, जुनैद अहमद पुत्र जाफर अली, आरिफ पुत्र हजरत अली, आशिक अहमद पुत्र हजरत अली, मोहम्मद नजर पुत्र सादिक अली को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 26 राशि वंशीय पशु बरामद किए गए तथा उनके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। पुलिस बल में प्रदीप कुमार सिंह, एस आई जितेंद्र यादव, चंद्रभान तिवारी, चंद्रप्रकाश सिंह, अवधेश पांडे, हे0का0 कामेश्वर सिंह आदि ने गिरफ्तार करने में सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ