■ स्वच्छ भारत अभियान का सपना भी हो रहा चूर- चूर
तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। एक तरफ सर्व शिक्षा अभियान को प्रगति पर रखने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को संचालित कर अभियान की गति तेजी से उन्नति कर रही है तो वही सेमरियावा ब्लॉक के ढोढ़ई ग्राम पंचायत में बने प्राथमिक विद्यालय में मजबूरी बस बच्चे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। हालांकि विद्यालय को मॉडल के साथ साथ इंग्लिश मीडियम विद्यालय भी बनाया गया है लेकिन मात्र कागजों में यह विद्यालय इंग्लिश मीडियम का रूप लिए हुए हैं। विद्यालय में गांव से निकलने वाला गंदा पानी पूरी तरह से जमा हुआ है लेकिन जिम्मेदार है कि सब कुछ देख मूकदर्शक बने हुए हैं। ऐसे में विद्यालय पर तैनात स्टॉप और बच्चों को भयानक बीमारी की चिंता सता रही है कुछ बच्चों ने यहां तक कह डाला की आब स्कूल आने से भी डरने लगे हैं। अब ऐसे में सरकार जहां स्वच्छ अभियान को चला कर गांव से लेकर मुख्यालय तक स्वच्छ बनाने में लगी हुई है तो वही जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते स्वच्छ भारत अभियान का सपना भी चूर-चूर हो रहा है। इस संदर्भ में विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक रामनिवास से जब वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि इस प्रकरण को स्थानीय ग्राम प्रधान से लेकर उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। मामले में जब ग्राम प्रधान से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा यह देखने के बाद ही कुछ बता सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ