Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धनघटा आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा: शीला



■ रुपया ले कर राशन कार्ड का नाम काटने व बढ़ाने का चल रहा है खेल

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। भ्रष्टाचार सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है भले ही सरकार कड़े निर्देश जारी कर रही है परंतु आदेश अधिकारी कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है धनघटा पूर्ति निरीक्षक कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है उक्त बाते धनघटा शिव मंदिर पर भारतीय महिला महासभा की बैठक को संबोधित करती प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने अपने संबोधन में कही उन्होंने कहा खेद का विषय है कि धनघटा तहसील मैं बना पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में बड़े पैमाने पर लूट घसोट मचा है। तहसील प्रशासन के अधिकारी मौन है। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनमानी तरीके से बेगर कोई जाँच के ही कार्ड धारक का नाम सूची से काट दिया जा ऱहा है और रुपया लेकर नया कार्ड बनाया जा रहा है। चर्चा यहां तक है कि ₹100 से 200 प्रति यूनिट बसूला जा रहा है। जो रुपया दे दे रहा है उनका नाम बढ़ा दिया जा रहा है जो रुपया देने में असमर्थ है तमाम कमी दिखाकर दौड़ाया जा रहा है। उन्होंने सेमरडाड़ी निवासी गुजराती पत्नी जगदीश का जिक्र करते हुए कहा बेगर जांच की ही  उसका नाम सूची से गायब कर दिया गया और रुपया लेकर उसके कार्ड नंबर -218620251147 पर दूसरे का नाम दर्ज कर दिया गया इसकी जानकारी जब गुजराती को हुआ पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर गई तो रूपया की मांग की गई रुपया न देने के नाते उसे दौड़ाया जा रहा है। ऐसे तमाम पीड़ित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय का चक्कर लगाने का मजबूर है। उन्हो ने तहसील प्रशासन से मांग किया कि एक टीम गठित कर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय की गतिविधियों की जांच की जाय  और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय नहीं तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगा। बैठक को संबोधित करती जिला प्रभारी कुसुम चौहान ने कहा यदि भ्रष्टाचार में डूबे कर्मचारी अधिकारी अपने कार्यशैली में बदलाव नहीं लाया तो कार्यकर्तीया कमर कसकर तैयार रहे भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न और कच्ची शराब को ले कर शीघ्र ही योजना बनाकर बड़ा आंदोलन संगठन करेगा। बैठक में  शन्जू गौड़, अनीता, विंध्यवासिनी, मीना चौधरी, प्रभावती गौतम, मंजू, सुनीता चौहान, रामरति, प्रभावती, अनीता, सुभागी, विजयलक्ष्मी, प्रेमा, माधुरी, गायत्री, गुजराती बोदामा, अंगद देवी, भजनलाल, राम नरेश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे