बनारसी चौधरी
बेलहर/संत कबीर नगर
बेलहर क्षेत्र से एक समाचार पत्र के प्रतिनिधि रफ़ीक़ अहमद के पिता शोहरत अली(70)का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।उन्हें आज दिन में सांथा ब्लाक के सांडा गांव की आबाई क़ब्रिस्तान में ढाई बजे सुपुर्दे ख़ाक कर दिया गया। उनके निधन से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
निधन की सूचना पर पत्रकारों ने उनके घर पहुंच कर मृतात्मा की शांति के लिए दुआएं तथा परिजनों को ढाँढस बंधाया। उधर दूसरी तरफ वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत शुक्ल की अध्यक्षता में बेलहर में शोक सभा आयोजित हुई। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर पत्रकार के०डी०सिद्दीकी, सुभाष चंद्र पाठक, विनोद अग्रहरि, अनिल यादव, राम अनुज मिश्र, मोहम्मद नफीस सिद्दीकी, अब्दुल बाक़ी, अंज़र हुसैन, अख़लाक़ अहमद निज़ामी, सुनील यादव,बनारसी चौधरी, डीसी कन्नौजिया, केसी चौधरी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ