■ कब्जे से 06 किग्रा पोस्ता छिल्का, बुक्की हुआ बरामद
आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में विवेक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सफदरगंज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण नन्दराम पुत्र देवादीन व नीरज कुमार मौर्या पुत्र रामशंकर मौर्या निवासीगण प्रतापगंज थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी। गुरुवार को अमन ढाबा के पास ग्राम प्रतापगंज थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी से समय 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 06 किलोग्राम पोस्ता छिल्का, बुक्की (पाउडर) बरामद हुआ। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सफदरगंज पर मु0अ0स0 297/19 व मु0अ0सं0 298/19 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
■ पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार यादव थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 रामनयन सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
4. का0 सूबेदार यादव थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ