Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामपंचायतो में जल शक्ति अभियान के तहत हुई बैठक


बनारसी चौधरी
बेलहर,संतककबीरनगर। बेलहर कलां विकास खंड क्षेत्र के न्याय पंचायत पिपरा प्रथम के समंथा, पिपरा प्रथम, बेलवासेंगर, गंगौरा, कन्हारापार, बालेपार ग्राम पंचायतों में जल शक्ति अभियान के ग्राम पंचायतों की शनिवार को बैठक किया गया। बैठक में जल संचयन एवं वर्षा जल संरक्षण,पारंपरिक एवं अन्य जल निकायों का संरक्षण एवं वृहद वृक्षारोपण के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत समंथा में बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रवि वत्स ने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान में सभी ग्रामीणों को मिलजुल कर प्रतिभाग करना चाहिए तथा इस अभियान में अधिक से अधिक जल संचयन व वृक्षारोपण पर जोर देना आवश्यक है। बैठक में जलसंचयन के कुल पांच बिंदुओं पर चर्चा की गई। जैसे जल संचयन, एवं वर्षा जल संरक्षण, पारंपरिक एवं अन्य जल निकायों टैंकों का संरक्षण, बोरवेल संरचनाओं का पुनर्भरण एवं उपयोग, वाटर सेड का विकास, गहन वृक्षारोपण इसके साथ-साथ जल शक्ति अभियान ग्रामसभा ऐप पर बैठक की सूचना एवं फोटोग्राफ्स भी अपलोड किए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान विश्वनाथ मौर्य, दिवाकर उपाध्याय, चंद्रप्रकाश चौधरी, डिंपल सिंह, हरी प्रताप सिंह, पवन सिंह, मदन मोहन चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत अमरडोभा भी बैठक कर लोगों को जनकारी दी गई उपस्थित लोग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम यादव, पंजाबी जीवधन, रामदास, गबोधर, मुन्नी लाल आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे