Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पिछले आठ माह से खराब है हैंडपंप, पर जिम्मेदार बने लापरवाह



■ जंगल दशहर के ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर

बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। ग्रामीण अंचलों में जहां हैंडपंप को सही कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है तो वही जिम्मेदार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को अनदेखी कर रहे हैं। ग्रामीण मजबूरन बस देसी हैंडपंपों का पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
    बेलहर ब्लाक के जंगल दशहर में 8 माह से हैंड पंप खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अनेकों बार जिम्मेदारों को समस्या के बारे में बताया गया लेकिन जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। मजबूरन बस ग्रामीणों को दूषित पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। बता दें कि जंगल दशहर के निवासिनी राधिका देवी के घर के सामने हैंड पंप लगाया गया है जो लगभग 8 माह से खराब है। राधिका, सुरेश, कन्हाई, पलटू, जितेन आदि लोगों का कहना है कि इन दिनों स्वच्छ पानी पीने के लिए अभियान चलाया गया है और इसकी जानकारी भी सरकार के द्वारा प्रचार-प्रसार करके बताया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों को ना समझ कर अनदेखी करते हैं। मजबूरन बस हम सभी को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात होने के कारण एक तरफ जहां वाटर लेवल ऊपर आ चुका है वही उन्हें पानी स्वच्छ नहीं मिल रहा है और सरकारी हैंड पंप खराब पड़ा हुआ है। जिससे उन्हें भयानक बीमारी की चिंता सताती रहती है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि जल्द ही जांच करवाकर हैंडपंप को ठीक कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे