बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला के एस. आर. एस. एजुकेशनल एकेडमी बेलहर कला में शिक्षामित्रों के समस्या को लेकर एक बैठक आहूत की गई जिसमें शिक्षामित्रों की समस्या पर चर्चा की गई 25 अगस्त को शिक्षामित्रों के समायोजन निरस्त हुवे दो साल हो गया और अभी तक न सरकार के द्वारा न ही कोर्ट द्वारा कोई राहत मिल पाई है। इसी उपलक्ष्य में लोग एक दूसरे के मनोबल को बढाने की बात करते हुवे अपनी अपनी पीड़ा को ब्यक्त किये। वही दूसरी ओर शिक्षामित्रों ने फैंडशिप डे पर एक दूसरे को बधाई देकर एक दूसरे का हौसलाजाई किये। समायोजन निरस्त होने के कारण कुछ भाई अवसाद में चले गए है उनकी हौसला जाई के लिए लोग एक दूसरे को समझाते रहे। वहीं लोगो ने एक दूसरे को बताया कि लोग सरकार पर भी भरोसा करे। आने वाले समय मे कोर्ट से भी राहत मिलने की पूरी संभावना है इस लिए अगली डेट पर लोग यथाशक्ति सहयोग कर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना करें। इस बैठक में श्री भोला शुक्ल एवं गुरुचरन उपस्थित रहें और उन्होंने कहा कि लोग निराश न हो आप सभी के भी अच्छे दिन आएंगे। समय का इंतजार करे सब ठीक होगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ