आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। पीआरवी 1496 को थाना मेंहदावल क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 09640 से कालर ने विवाद होने के सम्बन्ध मे सूचना दी। इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 09 मिनट में घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया तथा प्रतिवादी को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना मेंहदावल भेजा गया। पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना को घटित होने से रोका गया। जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी। पीआरवी स्टाफ में मुख्य आरक्षी अखिलेश सिंह, आरक्षी राजकुमार यादव, हो0चा0 पंकज मिश्र रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ