Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस टीम पर बदमाशों ने झोंका फायर, स्वाट टीम प्रभारी जख्मी


दो हत्याओं के लिए ली थी पंद्रह लाख की सुपारी
 योगेश मिश्रा 
सुल्तानपुर:-जिले में जघन्य वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय कुख्यात अपराधियों के गैंग का भंडाफोड. हुआ है। चेकिंग के दौरान मुठभेड. में जिले की पुलिस ने अदम्य साहस दिखाते हुए पांच बदमाशों को दबोच लिया है। बदमाशों एवं पुलिस के बीच हुई जवाबी फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी व दो अपराधियों को गोली लगी है। पकड.े गए बदमाशों के खिलाफ कई जिलों में हत्या, लूट, छिनैती व हत्या के प्रयास समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज दर्ज है। गत माह पयागीपुर व गारवपुर में शराब की दुकान में हुई लूटपाट में भी इनकी संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल रवाना कर दिया है।  

मीडिया से रूबरू पुलिस कप्तान हिमांशु कुमार ने रविवार को मीडिया के समक्ष पुलिस की सफलता पेश की। उन्होंने बताया कि करीब सात बजे गुलालपुर पीली नदी के पास चेकिंग के दौरान स्वाट टीम व चांदा पुलिस द्वारा मुठभेड में दो अभियुक्त छोटेलाल कुमार यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी खवासपुर बाली का टोला थाना-कृष्णागढ जनपद-आरा बिहार, दीपू उर्फ दीपक कुमार पुत्र कमलेश प्रताप निवासी बभनपुरा, थाना-मोहम्मदाबाद-मऊ को अवैध असलहा व मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था। तीन अपराधी फायरिंग करते हुये भाग निकले थे। 

घेराबन्दी शुरू की गई थी। इसी दौरान तमरसेपुर रोड पर बगिया के पास बदमाश दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायर झोंक दिया। एक गोली चांदा थाने की गाड.ी पर लगी। मुठभेड. में स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा व उपनिरीक्षक रंजीत पाठक घायल हो गये। पुलिस की फायरिंग में बदमाश झीनक उर्फ सत्यनरायण यादव पुत्र रामसेवक यादव निवासी-मिश्रौली थाना-बढहलगंज, गोरखपुर, सुनीलराम पुत्र स्व0विश्वेवर निवासी खवासपुर, खलीफा का टोला, थाना-कृष्णागढं, जिला-आरा, बिहार जख्मी हुए हैं। मौके से एक अभियुक्त बाग की तरफ भाग गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के पास से नकदी, मोटर साइकिल, असलहा भी बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ विजयमल यादव, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव चांदा, उनि. अजय प्रताप सिंह यादव प्रभारी सर्विलांस स्वाट टीम, रतन कुमार शर्मा स्वाट टीम, अनूप सिंह, परमात्मा सिंह, रंजीत कुमार पाठक, संजय सिंह, पवनेश यादव, अनुराग सिंह, सुशील शुक्ला, हेमन्त यादव, तेजभान, दुर्गादत्त दिक्षित, नितिन कुमार, विजय प्रकाश शामिल थे। 

अभियुक्तों ने कुबूला जुर्म 

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि जेल में बंद शमीम की हत्या के लिए सलमान उर्फ नूरुद्दीन पुत्र स्व0इबरार निवासी लोलेपुर के चालक से 10 लाख व पांच लाख की सुपारी शमीम के ससुर की हत्या करने के लिए ली थी। बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए अभी तक मौका नहीं मिला था। इतना ही नहीं बदमाशों ने गत दिनों जिले में शराब की दुकानां में भी लूटपाट किए जाने की बात बताई है। आजमगढ में व्यापारी प्रदीप बरनवाल की, बलिया में एक व्यक्ति को गोलीमार कर लूटने समेत गोरखपुर, बलिया, आजमगढ, मऊ व बिहार प्रान्त में काफी घटनाएं किए जाने की बात स्वीकार की है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे