शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | गत दिनों जनपद के कोंहडौर थाना क्षेत्र के सूर्यगढ मे चार बच्चों की तालाब मे डूबने से हुई दुखद मौत की सुधि लेने रविवार को समाजसेवी भाजपा नेता अश्वनी सोनी अपने साथियों संग पहुंचे | इस दौरान भाजपा नेता अश्विनी सोनी ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और प्रत्येक पीड़ित परिवारजनों को 51- 51 सौ रूपये प्रति परिवार आर्थिक मदद प्रदान किया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब पीड़ित परिवार जनों के साथ हैं |इस दौरान नगर प्रभारी भाजपा प्रेम नारायण शुक्ला,आदित्य पाण्डेय, विजय शुक्ला,कार्तिकेय, साकेत पाण्डेय आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ