Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तांत्रिक की हत्या से परिजनों में मचा कोहराम


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | बाइक सवार युवकों ने तांत्रिक को घर से कुछ दूरी पर गोली मार कर हत्या कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। जनपद के फतनपुर इलाके के घर आगरा गांव में रहने वाले तांत्रिक लालता प्रसाद शर्मा की घर से करीब 3 किलोमीटर  की दूरी पर  रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बातचीत में बताया कि एक बाइक से पहुंचा युवक तांत्रिक को लेकर घर से निकला।  घर से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे कहां से आये थे और वह कौन थे इस विषय पर परिजनों को कोई जानकारी नहीं है।  फिलहाल घटना के विषय में पुलिस अधिकारी व फतनपुर पुलिस जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दे रहे। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन रोते बिलखते रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे