Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साकेत गैस सर्विस अयोध्या में मनाया गया इंडियन ऑयल का 60वां वार्षिकोत्सव


वासुदेव यादव
अयोध्या।  साकेत गैस सर्विस द्वारा टेढ़ी बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर प्रबंधक विंध्याचल यादव के कुशल नेतृत्व में 1 सितम्बर रविवार को अपराह्न इंडियन आयल दिवस का 60वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्ष उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
   
इस दौरान प्रबंधन वीसी यादव द्वारा 11 किलो का केक काटकर खुशियां मनाई गई व हर्ष प्रकट किया गया। इस दौरान साकेत गैस सर्विस अयोध्या के प्रबंधक व सामाजिक कार्यकर्ता विंध्याचल यादव ने कहा कि इंडियन ऑयल दिवस आज बड़े ही हर्ष के साथ यहां पर मनाया जा रहा है। इस उप लक्ष्य में हम सभी ने मिलकर केक काटा है तथा प्रतिज्ञा किया है कि इंडियन आयल के विजन व उद्देश्य की पूर्ति करेंगे। भारत की ऊर्जा बनने हेतु इंडियन आयल के विकास में सतत योगदान करेंगे। 

इंडियन ऑयल हमें जीवन यापन, सुरक्षा, संरक्षा प्रदान करता है। हम सभी का लक्ष्य है कि उसके विजन व उद्देश्यों की सतत पूर्ति कर सभी उपभोक्ताओं के विश्वासों पर खरा उतरे। इंडियन ऑयल का भारत के विकास में महती भूमिका है। इसने हर उपभोक्ता के चेहरे पर मुस्कान व खुशिया लाने का काम किया है। उज्ज्वल भारत के निर्माण व उत्थान में अहम भूमिका अदा की है। हम सभी अपने उपभोक्ताओं को इस 60वे इंडियन ऑयल दिवस की बधाई देते है। 
  इस दौरान साकेत गैस सर्विस अयोध्या के समस्त स्टाफ, उपभोक्ता व कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल रहे व हर्ष प्रकट किऐ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे