Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेलहर क्षेत्र के परियोजना केंद्रों पर मनाया गया वजन दिवस


■ कुपोषण दूर करने के लिए चल रहा अभियान
बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। बेलहर कलां बाल विकास परियोजना के सभी केंद्रों पर रविवार को 0 अथवा 1 माह से लेकर 5 बर्ष तक के बच्चों का वजन किया गया और अभियान को सफल बनाने में अधिकारी ने निगरानी में आंगनबाड़ी कार्यकात्री ने एक एक बच्चों का वजन किया। सरकार के आदेशों का सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पालन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों का वजन करके कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों का कुपोषित बच्चों का वजन कर पहचान की गई। आंगनबाड़ी केंद्र जंगल बेलहर, जंगल दशहर, बेलहर कलां, बेलहर खुर्द, बेलवा सेंगर, अमरडोभा, लोहरौली शुक्ल, भगौसा, गुनाखोर, पजराभीरी, पवरिहा, बलेपार, मनैतापुर, अवराहिया मंझरिया, पडिया, कैथवलिया, भेलाखर्ग कलॉ, भिटिया, मीरापुर, बरैनिया, बरगदवा कलां आदि केंद्रों पर वजन दिवास मनाया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर तैनात कार्यकत्रियों और अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश अनुसार सभी केंद्रों पर वजन किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे