पांच बच्चो को पुरूस्कार देकर किया सम्मानित
अमर जीत सिंह
अयोध्या। सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देने व आम जन में पुलिस के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना कैन्ट परिसर में"यदि आपको थाने का थानेदार बना दिया जाए" पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलो के बच्चो ने प्रतिभाग किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा आम जन तक पुलिस की पहुँच को आसान बनाने व अपराध पर नियन्त्रण हेतु आम जन का अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से कई सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं, जिससे आम जनता को भयमुक्त वातावरण व सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करने में सफलता भी प्राप्त हो रही है। इसी क्रम बुधवार को थाना कैन्ट परिसर में आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता की गयी। परिणामों की घोषणा की। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जनपद के शहरी क्षेत्रों में एक दिन का पुलिस अधीक्षक नगर, एक दिन का क्षेत्राधिकारी नगर व एक दिन का थानेदार (थाना कैन्ट) बनाया गया। और चौथे व पाँचवे जगह पर रहने वाले अभ्यर्थियों को एक दिन का महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। प्रतियोगिता मे टाइनी टाट्स सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल कक्षा नौ के वेदान्त ने हासिल किया। दूसरे स्थान दि कैम्ब्रियन स्कूल 11वी के छात्र अम्बुज प्रताप सिंह,स्कूल जे.बी. एकेडमी दस के छात्र अक्षत पाण्डेय ,कनौसा गर्ल्स इण्टर कालेज सौम्या त्रिपाठी व टाइनी टाट्स सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल इशिता वर्मा शामिल है जिन्हे पुलिस अधीक्षक ने समस्त प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुये
उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, बच्चों के परिजनों उपस्थित रहे। जहाँ सम्बन्धित अधिकारीगण द्वारा 01 दिन के पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, कोतवाल कैन्ट व महिला थानाध्यक्ष बनाये जाने वाले छात्रों को पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों व डियूटी के बारे में जानकारी देने हेतु अपने-अपने कार्यालयो व थानो की ओर ले गये। इन छात्रो को थाना कार्यालय में रखे रजिस्टरो, महिला हेल्पडेस्क, वायरलेस सेट से बातचीत, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, दिवसाधिकारी/रात्रिधिकारी के कर्तव्य, प्रत्येक दिन की गणना, ड्यूटीयों लगाने का तरीका, चेकिंग अभियानों इत्यादि के बारे में बताया गया।
इसके अतिरिक्त एसपी नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के अन्तर्गत आने वाले थानो का पर्यवेक्षण, थानों/चौकियों का औचक निरीक्षण, विवेचको के साथ मीटिंग, अपने कार्यालय से महत्वपूर्ण आदेश निर्देशो को निर्गत कराना व उनका पालन कराये जाने के बारे में बताया जायेगा। इस प्रकार इन बच्चो को पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर/थानाध्यक्ष के कर्त्तव्य, कार्यशैली व जिम्मेदारीयों के बारे में अवगत कराया गया तथा जन सुनवाई भी कराई गई।
इसके अतिरिक्त श्री तिवारी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चो से बात की तथा शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। हर व्यक्ति के जीवन में उसके शिक्षक का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। शिक्षक दिवस के दिन हमारे स्कूल/कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं जिसमें स्टूडेंट्स टीचर्स पर स्पीच देते हैं। यह दिन शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान प्रकट करने का दिन होता है।





एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ