मनकापुर गोंडा: घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए के जेवर व नगदी उड़ा कर रफूचक्कर हो गए| मामले में पीड़ित ने 2 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है |
बीती रात मनकापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इटरौर के मजरे घुरहूपुरवागांव निवासी कृपाल सिंह पुत्र शुभकरण सिंह ने मनकापुर पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात परिजन भोजन के उपरांत सोने के लिए छत पर चले गए | इसी दौरान गांव के बगल मधवापुर गांव निवासी चंचल सिंह पुत्र महंथ सिंह और छोटू सिंह पुत्र मुनीजर सिंह दरवाजे की जंजीर का ताला तोड़कर घर में रखे अलमारी से सोने की जंजीर, चांदी का पायल, करधन, चांदी का सिक्का और 35000 रुपए नगद उठा ले गए|
मामले में कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ