Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस शिक्षकों ने गुरु से लिया आशीर्वाद


■ गुरु बिना ज्ञान अधूरा,गुरु परमेश्वर का दूसरा रूप

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक तथा कोचिंग केंद्रों में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया।
     जनपद के अधिकांश विद्यालयों में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद स्वर्गीय श्री डां. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन स्कूली बच्चो प्रधानाध्यापक अध्यापिकाओ के द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर विभिन्न विद्यालय पर नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया गया। जनपद मुख्यालय के डीघा प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापिका कुमारी रेनू द्वारा शिक्षाविद डां. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी व उनकी शिक्षा/समाज मे किये गये कार्य वृत्तियो का विस्तृत उल्लेख करते हुए कहा कि हम सभी को उनके द्वारा बताए गए चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय कसैला, धौराहरा, बगहिया, फेरूसा, कटबन्ध, पखुआपार सहित जनपद के तमाम विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। जनपद के अधिकांश कोचिंग सेंटरों में भी बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ शिक्षक दिवस पर संस्कृत कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। खलीलाबाद के बेलवानिया में स्थित कल्पना देवी रामफेर कोचिंग सेंटर के व्यवस्थापक गोरखप्रसाद चौरसिया ने शिक्षक दिवस पर सभी छात्रों को  शुभकामनाएं देते हुए सेंटर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में  छात्र उपस्थित रहे। आपको बता दें कि इस कोचिंग सेंटर में क्षेत्र के  बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। विद्यालय एवं कोचिंग सेंटरों पर बच्चों ने अपने गुरुजनों को मिठाई खिलाई और आशीर्वाद लिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे