Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षक दिवस पर सम्मान बचाओ अभियान के तहत शिक्षकों ने किया कार्यक्रम


■ प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों को किया जा रहा अपमानित : अंबिका

आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त ब्लाकों के अधिकांश प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबिका देवी यादव व संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।
     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि शिक्षक अपने सम्मान को बचाने के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों को अपमानित करने की रणनीति बना रही है। शिक्षकों का सम्मान असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रदेश के आवाहन पर प्रशिक्षण सभी ब्लाकों पर असफल रहा। जनपद के समस्त शिक्षकों ने अपने सम्मान को बचाने के लिए बहिष्कार किया। इसी कड़ी में ओम प्रकाश यादव व जफीर अली ने कहा कि आगामी 11,12 व 13 सितंबर को 12 सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के मंत्री के. सी. सिंह ने जनपद के समस्त शिक्षकों से अनुरोध किया कि धरना प्रदर्शन में सभी शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस दौरान शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस में संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, अंबिका देवी यादव, ओम प्रकाश यादव, के. सी. सिंह, महेंद्र सिंह, विजय नाथ यादव, रामशरण यादव, जफीर अली करखी, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार, मोहम्मद अजाम, सोयब अहमद, राहुल कुमार, रामनिवास, बाबूलाल चौधरी, हिमांशु पांडे, चंदन, बिट्टू चौहान, विजयलक्ष्मी, सूफिया खातून, प्रियंका, रेखा, अंजली सहित आदि शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे